अनियमितता व गबन का झूठा आरोप लगा कर की जा रही है बदनाम करने की कोशिश: बृजलाल श्रीवास | New India Times

अरशद आबदी, झांसी ( यूपी ), NIT; ​अनियमितता व गबन का झूठा आरोप लगा कर की जा रही है बदनाम करने की कोशिश: बृजलाल श्रीवास | New India Timesझांसी ज़िले के टहरौली तहसील के ग्राम धबरी के प्रधान के खिलाफ़ गबन व अनियमितताओं की शिकायत लिखित रूप से जिले के उच्च अधिकारीयों से की गई थी। जिसके आधा पर जिला स्तर की जांच की गई जिसमें आरोप झूठे पाये गये। जिस पर ग्राम प्रधान बृजलाल श्रीवास ने इस पूरे मामले को उन्हें बदनाम करने की साजिश बताया है।

शिकायत के आधार जांच के लिए जिले के अधीकारी आये और पूरे मामले की जांच की गई। इस अधिकारियों के साथ मीडिया कर्मी भी थे। अधिकारियों ने पूरे गांव के कामों की जांच की और वापस चले गए।

गांव के प्रधान बृजलाल श्रीवास ने NIT संवाददाता को बताया कि वह है और दूसरी बार वह प्रधान बने हैं। प्रधान बृजलाल श्रीवास का कहना है कि मैंने पूरे ईमानदरी व सच्ची निष्ठा से ग्राम वासियों के हित मे कार्य किया है। गांव में छोटे से छोटा काम भी पूरी लगन व ईमानदारी से की है। छोटी ज़ात से तलल्लूक रखने के  बवजूद भी सभी गाँव के निवासियों का उतना ही मान रखता हूं जो मुझे रखना चाहिए। बृजलाल श्रीवास का कहना है कि अगर किसी की गांव में तबीयत खराब हो जाती है तो मैं इंसानियत और अपने पद के कर्तव्य को सामने रखते हुए मरीज़ों को अपने निजी वाहन से ग्वालियर तक लेकर जाता हूं। इतना सब करने के बाद भी मेरे ऊपर इल्जाम लगाया जा रहा हैह अधिकारी लोगों ने जांच की और साथ में मीडिया ने भी लेकिन कोई सबूत न होने से अधिकारी लोग चलेएगए। अधिकारियों ने RCC, नरेगा, बंधा, शौचालय, पंचायत भवन आदि सभी की जांच की गई। वहीं कुछ गांव वालों का कहना है की अगर काम सही से नहीं हुआ तो हम बड़ी जांच करवाएंगे और मीडिया सहित अधिकारियों को बुलाएंगे ग्राम की पूरी जांच की गई और प्रधान जी को चेतावनी भी दी गई की आगे से अपना काम सही से करो नहीं तो आपके ऊपर कारवाई की जाएगी। प्रधान का कहना है कि मैं सही से काम कराता हूं और सही से काम कराता रहूंगा। मैं ऐसा कुछ भी नहीं करूंगा जिस से मेरे गांव वासियों को तकलीफ हो और सभी जांच की गई इस मौके पर मीडिया के लोग भी मौजूद थे। जांच के दौरान प्रधान बृजलाल श्रीवास के कोई लिखित साक्च नहीं मिला है जिससे ये साबित हो कि उन्होंने कोई गबन की है या निवासियों को कोई परेशानीईआई। सूत्रों के माध्यम से मालूम हुआ कि यह उनकी साफ छवि को बदनाम करने के लिए झूठी शिकायत दी गई थी, जो कि जांच के दौरान ग़लत साबित हुई है।

By nit