रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

एक डॉक्टर जब उच्च शिक्षा प्राप्त कर लेता है तो उसके लिए पैसा कमाना आसान हो जाता है और वह इसके लिए महानगरों का रुख कर लेता है लेकिन वे डॉक्टर्स धन्य हैं जो ग्रामीण अंचल में रहकर रोगियों की सेवा कर मानव पुण्य कमाते हैं। कुछ इसी तरह का जज़्बा लिए अनेक डॉक्टर्स दूर दराज ग्रामीण अंचल के आभाव विहीन क्षेत्रों में जाकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
उन सभी डॉक्टर्स के सम्मान का भाव लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष दयाराम मिश्रा व मुख्य महासचिव डॉ रविन्द्र मिश्रा के निर्देश पर मध्यप्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष पवन नाहर के मार्गदर्शन में आयोग के मध्यप्रदेश महासचिव नव निर्वाचित पंच मोहनलाल पाटीदार व तहसील अध्यक्ष गोपाल चोयल के तथा प्रदेश महिला उपाध्यक्ष धापू बेन पाटीदार, तहसील उपाध्यक्ष गोविंद पाटीदार व पत्रकार रहीम शेरानी कालूसिंह टंडा द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र रायपुरिया जाकर वहाँ कार्यरत डॉक्टर सीता काग व सहयोगी कर्मचारियों का शाल माला पहनाकर व उनका मुँह मीठा कराकर स्वागत सम्मान किया।
इस तारतम्य में थांदला सिविल अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रदीप भारती, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रोहित मुजाल्दे, डॉ मनीष दुबे, डॉ अंकिता धाकिया, डॉ रोशनी मंडलोई, डॉ पंकज खतेड़िया आदि डॉक्टर्स का भी संस्था के पवन नाहर, कमलेश तलेरा, मनोज उपाध्याय, राजेश डामर, समकित तलेरा, आतमराम शर्मा पत्रकार रहीम शेरानी, आदि ने सम्मान कर उनके कार्यों की सराहना की।
