प्रशस्ति पत्र देकर किया गया महिलाओं का सम्मान, निःशुल्क दिया गया सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

प्रशस्ति पत्र देकर किया गया महिलाओं का सम्मान, निःशुल्क दिया गया सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण | New India Times

जुन्नारदेव नगर के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 में लगभग एक डेढ़ महीने से ट्रेनर नूर खान, सहयोगी ट्रेनर दिव्या भलावी द्वारा लगभग डेढ़ महीने से 35 महिलाओं को निःशुल्क सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात 35 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया गया. कार्यक्रम का आयोजन नगर के वार्ड क्रमांक 15 में किया गया. सिलाई कढ़ाई का आयोजन बिरसा मुंडा भवन में चल रहा था जो के पूर्ण होने के बाद आज प्रशस्ति पत्र देकर महिलाओं का सम्मान किया. कार्यक्रम के दौरान प्रेम शाह भलावी, अरुण जायसवाल, विक्रांत विश्वकर्मा, अजय साहू सहित अन्य पार्षद गण मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article