नगर परिषद सभापति खुशबू सिंह ने चंबल सफारी बोट नाव पशु एम्बुलेंस, रोड स्वीपर मशीन एवं स्काई लिफ्टर मशीन का किया उद्घाटन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

नगर परिषद सभापति खुशबू सिंह ने चंबल सफारी बोट नाव पशु एम्बुलेंस, रोड स्वीपर मशीन एवं स्काई लिफ्टर मशीन का किया उद्घाटन | New India Times

नगर परिषद की ओर से बुधवार को चंबल सफारी बोट (नाव) का विधिवत उद्घाटन किया गया। इससे पूर्व पशु एम्बुलेंस, रोड स्वीपर मशीन एवं स्काई लिफ्टर मशीन का उद्घाटन कार्यवाहक जिला कलेक्टर सुदर्शन सिंह तोमर, नगर परिषद सभापति खुशबू सिंह एवं नगर परिषद आयुक्त लजपाल सिंह ने किया। नगर परिषद सभापति खुशबू सिंह एवं नगर परिषद आयुक्त लजपाल सिंह ने पूजा-अर्चना की। सभापति खुशबू सिंह ने कहा कि धौलपुर चम्बल सफारी का आनंद ही कुछ अलग है, पर्यटक स्थलों में चम्बल सफारी सबसे अलग ही पहचान रखती है। सभापति सिंह ने कहा कि धौलपुर जिले में पर्यटक स्थलों की भरमार है। धौलपुर का नाम पर्यटन स्थल के मानचित्र पर चम्बल सफारी से भी है। नगर परिषद की ये कोशिश है कि धौलपुर जिले को पर्यटन के मानचित्र पर हर तरह से उभारा जाए। नगर परिषद आयुक्त लजपाल सिंह ने कहा कि नगर परिषद और भी कुछ आगे कार्य ऐसे करेगी, जिससे सैलानी अधिक से अधिक आकर्षित होंगे। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच चम्बल सफारी के लिए नाव को चम्बल में उतारा गया और सभी ने नाव में बैठकर सफारी का आनंद लिया। इस मौके पर अधिशासी अभियंता होतीलाल मीणा, पार्षद शहंशाह तोमर, फारुख, आजाद उस्मानी, तेताल सिंह, सद्दाम, रामावतार, वीरो, श्यामवीर सहित पार्षदगण, नप कर्मचारी व अन्य लोग मौजूद रहे। बॉक्स पशु एम्बुलेंस, रोड स्वीपर मशीन एवं स्काई लिफ्टर मशीन भी आयी परिषद में इससे पूर्व केंद्र सरकार नीति आयोग जिला आशान्वित योजना के अंतर्गत पशु एम्बुलेंस, राज्य सरकार से रोड स्वीपर मशीन एवं नगर परिषद द्वारा क्रय की गई स्काई लिफ्टर मशीन का उद्घाटन कार्यवाहक जिला कलेक्टर सुदर्शन सिंह तोमर, नगर परिषद सभापति खुशबू सिंह एवं नगर परिषद आयुक्त लजपाल सिंह ने किया। कार्यवाहक जिला कलेक्टर सुदर्शन सिंह तोमर ने कहा कि जो नई मशीनें आयी हैं उनसे शहरवासियों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पशुओं के लिए जो एम्बुलेंस आयी है वह काबिले तारीफ है इससे उन पशुओं को काफी लाभ मिलेगा। सभापति खुशबू सिंह ने कहा कि परिषद में नई मशीनों में इजाफा हो गया है, इससे शहरवासियों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पशुओं के लिए जो एम्बुलेंस आयी है वह पुण्य का कार्य है। रोड स्वीपर मशीन एवं स्काई लिफ्टर मशीन से परिषद के साथ साथ आमजन को भी काफी राहत मिलेगी। आयुक्त लजपाल सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर पार्षद विशंभर शर्मा, राम शर्मा, विवेक कुशवाह, मोना, विवेक शर्मा, जय शिव राणा सहित पार्षदगण एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article