अरशद आबदी, झांसी ( यूपी ), NIT;
झांसी शहर में हुई मामूली बारिश ने ही नगर निगम झांसी की पोल खोल कर रख दी है। नगर निगम के सारे दावे व आश्वासन धरे के धरे रह गए। हर वर्ष नगर निगम नालों की सफाई पर लाखों रुपये खर्च करती है इसके बाद भी हुई जल भराव कहीं न कहीं नाला सफाई में हुई भ्रष्टाचार की तरफ इशारा कर रही है।
आज झांसी नगर में कुछ मनटों तक बरसात हुई जिस कारण कई जगह सडकों पर पानी भर गया। पानी निकासी की व्यवस्था ठीक न होने के कारण कई मोहल्लों में सड़कों पर पानी भरने के कारण स्कली बच्चों को लंबे समय तक दुकानों के छत्ते पर खड़े होकर जल भराव का स्तर कम होने का इंतजार करना पड़ा। झांसी में आज सुबह 11:15 बारिश हुई जिसने नगर निगम के सारे आश्वासनों की धज्जिया उड़ा दी। जल भराव इतना हुआ कि लोगों की हिम्मत नहीं हो रही थी कि वह उस जल भराव को पार कर सके। भाजी वाली नारियां एवं इतवारी गज मोहल्ला के निवासी इस जल भराव से बहुत परेशान हुए हैं। लोगों के घरों तक में पानी घुस गया था। जिसको लेकर मोहल्ला दरिगरन, इतवारी गंज के लोग बहुत निराश और बे सहाय दिखाई दे रहे हैं। लोगों का कहनाहै कि बरसात के चलते ऐसा ही रहा तो वह दिन दूर नही की हम सभी मोहल्ला वासी नगर निगम के सामने धरना पर बैठ जाएंगे।
