पूनम अंकुर छाबड़ा से एनजीओ संचालकों के प्रतिनिधि मण्डल ने की मुलाकात, शराब बंदी आन्दोलन को देंगे समर्थन | New India Times

भैरु सिंह राजपुरोहित, जयपुर, NIT; ​पूनम अंकुर छाबड़ा से एनजीओ संचालकों के प्रतिनिधि मण्डल ने की मुलाकात, शराब बंदी आन्दोलन को देंगे समर्थन | New India Timesपूरे प्रदेश में महामारी की तरह फैलती जा रही शराब व इससे उत्पन्न होने वाली समस्याओं को लेकर एनजीओ संचालकों, राजस्थान हेरीटेज एवं नेचर संस्था, राइट टू ऐक्शन, महर्षि फ़िल्म प्रोडक्शन आदि ने पूनम अंकुर छाबड़ा से मुलाक़ात की तथा शराब बंदी आंदोलन को समर्थन की घोषणा की। साथ ही में अवैध शराब और रात जो आठ बजे बाद भी खुलेआम शराब बिक्री से आम जन जीवन त्रस्त और परेशान हो रहा है इस पर भी कार्य करने हेतू सहमती बनाई।

आज प्रदेश के कई अग्रणी समाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने संपूर्ण शराब बंदी आन्दोलन जस्टिस फॉर छाबडा जी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम अंकुर छाबडा से मुलाकात कर प्रदेश की सामाजिक समस्याओं पर चर्चा कर उस पर कार्य करने की आम सहमती बनाई।

एनजीओ से जुड़े समाज सेवी युवाओं ने पूनम अंकुर छाबडा को शराब की समस्याओं के बारे में बताया तो पूनम अंकुर छाबडा ने कहा की वह इन सब समस्याओं को बार बार सरकार और आबकारी विभाग के ध्यान में ला रही हैं, पर सरकारी सिस्टम की उदासीनता के चलते प्रभावी कार्यवाही नहीं हो रही है। अब अगर समय रहते उचित कार्यवाही सरकार नहीं करती तो हम सब को मिलकर एक प्रदेशस्त्रीय आन्दोलन की तैयारी करनी होगी।
इस अवसर पर सभी समाजिक संगठनों से जुड़े युवाओ ने सर्वसहमति से जस्टिस फॉर छाबड़ा जी संगठन का समर्थन करते हुए कहा कि हम सब शराबबंदी के साथ साथ, अवैध और रात में शराब बिक्री के खिलाफ आंदोलन को तैयार है। पूनम अंकुर छाबड़ा जब भी आन्दोलन की घोषणा करेंगी तो पूरे प्रदेश के एनजीओ आपके साथ इस आंदोलन में जी जान लगा देंगे। पूनम अंकुर छाबड़ा ने सभी का आभार जताया है।

By nit