पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने अवैध शराब भट्टी पर की छापेमारी, हजारों लीटर शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद | New India Times

गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT; ​पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने अवैध शराब भट्टी पर की छापेमारी, हजारों लीटर शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद | New India Timesपुलिस अधीक्षक मैनपुरी के निर्देश पर भोंगाव पुलिस ने पीएसी बल के साथ गिहार कालोनी में छापामार कार्यवाही कर हजारों लीटर लहन नष्ट किया, वहीं कई लीटर कच्ची शराब एवं शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किये। पुलिस की कार्यवाही से शराब माफियाओ में हड़कंप मच गया। शराब माफिया हमेशा की तरह मौके से फरार हो गए, वहीं पुलिस ने शराब पीने वाले कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।​पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने अवैध शराब भट्टी पर की छापेमारी, हजारों लीटर शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद | New India Timesबताते चलें कि जनपद मैनपुरी में कच्ची शराब बनाने का काम भोंगाव मे युद्ध स्तर पर किया जाता है। भोंगाव से रोजाना आसपास के इलाकों एवं दूसरे थाना क्षेत्र में भी कच्ची शराब की सप्लाई की जाती है। शराब बनाने में कई लोगों की अहम भूमिका होतो है, पहली भूमिका  शीरा खरीदकर कॉलोनी में पहुंचाना, दूसरी कच्ची शराब को बनाना तथा तीसरे व सबसे अहम भूमिका होती है कच्ची शराब को सप्लाई करने वालों की, जिसमे महिलाएं व नवयुवक सबसे ज्यादा काम आते हैं। कच्ची शराब भोंगाव चौराहे से प्रतिदिन रोडवेज बसों एवं प्राइवेट वाहनों से भारी मात्रा में जिला मुख्यालय मैनपुरी भेजी जाती है। ​पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने अवैध शराब भट्टी पर की छापेमारी, हजारों लीटर शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद | New India Timesपुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों पर कार्यवाहक थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने si चंद्रप्रकाश गौतम व पी ए सी बल के साथ मिलकर नगर की दोनों गिहार कॉलोनी में छापा मार कार्यवाही की। पुलिस की कार्यवाही के दौरान शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया। उदयवीर सिंह ने मुखबिर की सूचना पर एक मकान में चल रही शराब की भट्टी को चलते हुए पकड़ा, साथ मे एक युवक भी दबोचा। वहीं पुलिस ने हजारों लीटर लहन नष्ट किया, कई लीटर शराब भी बरामद की। साथ ही शराब पीने वालों को भी पुलिस ने मौके से पकड़ा। अचानक हुई करवाही से हड़कंप मचा रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article