कलेक्टर सौरभ सुमन द्वारा कोयलांचल दौरे पर शहर के नंदलाल स्कूल का किया गया निरीक्षण, चुनाव को लेकर दिये दिशा-निर्देश | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कलेक्टर सौरभ सुमन द्वारा कोयलांचल दौरे पर शहर के नंदलाल स्कूल का किया गया निरीक्षण, चुनाव को लेकर दिये दिशा-निर्देश | New India Times

आज जिला कलेक्टर सौरभ सुमन द्वारा कोयलांचल दौरे पर शहर के नंदलाल स्कूल का निरीक्षण किया तत्पश्चात डायरेक्टर बंगले में राजस्व प्रशासन की बैठक ली जिसमें कलेक्टर द्वारा चुनाव को लेकर निर्देशित किया गया. चुनाव में साड़ी, कपड़े, शराब बांटना अपराध की श्रेणी में आता है. शराब की दुकानें चुनाव के दौरान बंद रहेंगी. चुनाव में मतदाता प्रभावित हो दीवार पर या पोस्टर पर किसी प्रकार का लेख 48 घंटे पूर्व से ही प्लेन कर दिया जाए. चुनाव नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी ताकि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न किया जा सके. किसी प्रकार का कोई उल्लंघन ना ह. इन्हीं मुद्दों के साथ बैठक संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रुप से जिला कलेक्टर सौरभ सुमन, अपर कलेक्टर ओपी सनोडिया, एसडीएम एमआर धुर्वे, तहसीलदार रेखा देशमुख, एसडीओपी केके अवस्थी, विकास खंड शिक्षा अधिकारी बीआरसी ओ पी जोशी, शिक्षा अधिकारी एमआई खान, थाना प्रभारी जुन्नारदेव, दमुआ, नवेगांव सहित 95 ग्राम पंचायतों के सचिव मौजूद रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article