मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत डूंगरिया नंबर 4 ग्राम पंचायत कोल्हिया वार्ड नंबर 12 में रहने वाले मुन्ना लाल मिस्त्री ने जानकारी देते हुए बताया है कि हम लोगों को पंचायत द्वारा पीएम आवास योजना का लाभ अभी तक नहीं मिला है. इसकी सूचना मैंने कई बार पंचायत जाकर की एवं फार्म भी भरकर पंचायत में जमा करवा दिया हूं परंतु आज दिनांक तक मेरा पीएम आवास योजना में नाम नहीं आया है एवं मैं यह कच्चे टूटे-फूटे मकान में अपना जीवन यापन कर रहा हूं एवं बारिश के समय में भी मुझे बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जगह-जगह से जीते मेरी टूटी हुई है दीवारों में दरारें आ गई हैं गड्ढे उभर आए हैं बारिश के समय में कहीं मेरे मकान की दीवारें पीली होने से या पानी आने से मेरी छत या दीवार क्षतिग्रस्त ना हो जाए इसलिए समय रहकर ध्यान देने की जरूरत है. ताकि गरीबों को मकान पहले मिल सके एवं पीएम आवास योजना का हर गरीब को लाभ मिलने की आवश्यकता है.
