उपराष्ट्रपति के विवेकाधीन कोटे से बुरहानपुर के 2 हाजियों का हुआ चयन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

उपराष्ट्रपति के विवेकाधीन कोटे से बुरहानपुर के 2 हाजियों का हुआ चयन | New India Times

भारत के महामहिम उपराष्ट्रपति के विवेकाधीन कोटे से पवित्र हज यात्रा 2022 पर जाने वाले 75 हाजियों की सूची जारी की गई है। महामहिम उपराष्ट्रपति के विवेकाधीन कोटे में बुरहानपुर के सर्वश्री फ़िदा उल्ला हाशमी एवं उनकी पत्नी का नाम भी उक्त सूची में शामिल है। श्री फ़िदा उल्ला हाशमी, बुरहानपुर के निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया के नजदीकी माने जाते हैं। उनके इस चयन से उनके परिवार सहित मित्र मंडली और शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है।

उपराष्ट्रपति के विवेकाधीन कोटे से बुरहानपुर के 2 हाजियों का हुआ चयन | New India Times

ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों सहित सभी ने उनकी पवित्र हज यात्रा के सफल होने की कामना की है। जानकारी के अनुसार अभी महामहिम राष्ट्रपति माननीय प्रधानमंत्री और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री की सूची आना शेष है इस सूची में भी बुरहानपुर के हाजियों को स्थान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जून के तीसरे सप्ताह में बुरहानपुर के हाजियों के जाने का शेड्यूल प्राप्त हुआ है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article