पंचायत चुनाव के चलते शिक्षकों की गर्मी की छुट्टियां हुईं निरस्त | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

पंचायत चुनाव के चलते शिक्षकों की गर्मी की छुट्टियां हुईं निरस्त | New India Times

राज्य शासन द्वारा प्रदेश की समस्त शिक्षण संस्थाओं में कार्यरत शिक्षकों के लिए घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश में त्रि-स्तरीय पंचायतों और नगरीय निकायों के चुनावों के देखते हुऐ यह निर्णय लिया गया है। पूर्व में स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के लिए 1 मई से 9 जून 2022 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया था।
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन वर्ष 2022 के लिए निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है। निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही त्रि-स्तरीय पंचायतों में आदर्श आचरण संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शासन के सभी विभागाध्यक्ष, संभागायुक्त, कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को आदर्श आचरण संहिता और निर्वाचन आयोग के निर्देश पालन करने के आदेश जारी किया है। आदर्श आचार संहिता 15 जुलाई 2022 तक प्रभावशील रहेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article