'एक आवाज हम सबकी सेवा समिति' ने किया समाज सेवकों एवं पत्रकारों का सम्मान | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

'एक आवाज हम सबकी सेवा समिति' ने किया समाज सेवकों एवं पत्रकारों का सम्मान | New India Times

एक आवाज हम सबकी सेवा समिति की जिला अध्यक्ष डॉ.सादिया मंसूरी के नेतृत्व में आज वार्ड नं.21 दीनदयाल भवन सुकलूढाना में एक कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि समिति के अध्यक्ष निसार खान एवं आनंद बक्शी पहुँचे।इस समिति के द्वारा गरीब परिवार को कपड़े देना,अन्याय अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाना,बेरोजगारों को स्वरोजगार से जोड़ना,नशा मुक्ति,स्वच्छता,कुपोषित बच्चों एवं वृद्धजनों के लिए कार्य किया जाता है!एक आवाज हम सबकी सेवा समिति के कार्यक्रम में कई समाजसेवी संस्थाओं के लोग एवं जिले के सभी पत्रकार बन्धु पहुँचे।लॉकडाउन में गरीबों को खाना एवं हरी सब्जियां की मदत्त,लोंगों को वेक्सिनेशन के लिए उत्साहित कर वैक्सीन लगवाने एवं निःस्वार्थ भाव से विकलांगों की सेवा के लिए निरंतर कार्य करने वाले समाजसेवी राजा मंसूरी, हितेश मालवीय, शेख इमरान, डॉ.शबाना यास्मीन, दीपकराज जैन, सुरेन्द्र शुक्ला, कविता भारद्वाज, डॉ.दीपक ठाकुर, यास्मीन अली, रेश्मा खान, इमरान मंसूरी, गौरी चक्रवर्ती, हर्षा बनोदे, शाहिद मंसूरी, ठाकुर बलरामसिंह चौहान, दिनेश डेहरिया, निखलेश दुबे, रत्नेश शर्मा, राजेश शर्मा सहित सभी सामाजिक संस्थाओं,समाज सेवकों एवं समस्त पत्रकारों को समिति के अध्यक्ष निसार खान के द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article