मुलायम सिंह यादव को बिहार का राज्यपाल बनाए जाने की संभावना, राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार को वोट करने का मिल सकता है इनाम | New India Times

राहुल यादव, लखनऊ, NIT; ​मुलायम सिंह यादव को बिहार का राज्यपाल बनाए जाने की संभावना, राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार को वोट करने का मिल सकता है इनाम | New India Timesसमाजवादी पार्टी में जारी घमासान के बीच हुए राष्ट्रपति चुनाव में मुलायम सिंह यादव व शिवपाल यादव के द्वारा एनडीए उम्मीदवार को सपोर्ट करने का मुलायम सिंह यादव को इनाम मिलने वाला है। मीडिया सूत्रों के अनुसार मुलायम सिंह यादव को बिहार का राज्यपाल बनाए जाने की पूरी संभावना है।​
मुलायम सिंह यादव को बिहार का राज्यपाल बनाए जाने की संभावना, राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार को वोट करने का मिल सकता है इनाम | New India Timesअखिलेश यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने के बाद से मुलायम सिंह यादव और चाचा शिवपाल यादव भड़के हुएड़हैं। अखिलेश के लाख कोशिशों के बाद भी दोनों किसी भी कीमत पर अखिलेश को सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष मानने को तैयार नहीं हैं। नाराजगी का आलम ये है कि राष्ट्रपति चुनाव में जहां सपा ने मीरा कुमारी को समर्थन की थी वहीं मुलायम और शिवपाल ने एनडीए के उम्मीदवार राम नाथ कोविंद के पक्ष में वोटिंग की और खुलकर इसका ऐलान भी किया। शिपाल सिंह यादव ने साफ कहा कि मुलायम सिंह यादव के कहने पर उन्होंने रामनाथ कोविंद को वोट दिया है। माना ये भी जा रहा है कि शिवपाल के साथ ही समाजवादी पार्टी के कई और विधायकों और सांसदों ने भी कोविंद के समर्थन में क्रास वोटिंग की है। सूत्रों के अनुसार इस बीच दिल्ली में मुलायम सिंह यादवरऔर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई कानाफूसी के बाद खबरों का बाजार एक बार फिर गर्म हो गया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार सपा से शिवपाल की गद्दारी का बीजेपी अब मुलायम सिंह यादव को बड़ा इनाम दे सकती है। बीजेपी मुलायम सिंह यादव को बिहार का राज्यपाल बनाकर राम नाथ कोविंद के समर्थन का रिटर्न गिफ्ट देने जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.