रहस्यमय शक्ति से ग्रामीण परेशान, लडकियों व महिलाओं की रक्षा के लिए मर्द रात भर देते हैं पहरा | New India Times

अरशद आबदी, झांसी ( यूपी ), NIT; ​रहस्यमय शक्ति से ग्रामीण परेशान, लडकियों व महिलाओं की रक्षा के लिए मर्द रात भर देते हैं पहरा | New India Timesयूपी के ललितपुर से मात्र 15 किलो मीटर की दूरी पर बसा हुआ गांव खुशीपुरा है जोक थाना जाखलौन के अंतर्गत आता है। बताया जा रहा है कि इस गांव में अजीब रहस्यमय घटनाएं सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि गांव की महिलाएं और लड़कियां सुकून से सो नहीं पा रही हैं। रात को कोई रहस्यमय चीज इन्हें परेशान करती है।

मिली जानकारी के मुताबिक़ खुशीपुरा गांव की महिलाओं व लडकियों के दिलो में डर समाया हुआ है। पूछ ताछ करने पर मालूम हुआ की जब रात में महिलाएं एवं लडकियां सोने को अपने बिस्तर पर जाती हैं तो सोने के बाद उनको आभास होता है जैसे कोई उनको छू रहा है जिससे अचानक आंख खुल जाती है और वह रहस्यमय चीज फौरन गायब हो जाती है। ऐसा किसी एक महिला के साथ नहीं हुआ है बल्कि गांव की बहुत महिलाएं इस घटना का शिकार हो चुकी हैं। जिस गांव का नाम ख़ुशीपुरा था आज वही गांव ख़ुशियों से दूर सहमा हुआ नजर आ रहा है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और महिलाएं तो सोने के नाम से ही भयभीत हो जाती हैं।​
रहस्यमय शक्ति से ग्रामीण परेशान, लडकियों व महिलाओं की रक्षा के लिए मर्द रात भर देते हैं पहरा | New India Timesजब NIT संवाददाता अरशद आब्दी ने लोगों से इस विषय में बात की तो ज्ञात हुआ की जब रात में लड़कियां व महिलाएं सोती है तो कोई उनको छूता है और अचानक जागने पर वह ग़ायब हो जाता है। बताया ये भी गया है की वह सफ़ेद कपड़ों में दिखाई देता है।  ख़ुशीपुरा के निवासी रात को उस आत्मा या रहस्यमय शक्ति की वजह से अपने घरों में पहरा देते हैं, ताकि उनके बच्चे और महिलाएं सो सकें। इसकी जानकारी थाना जाखलौन में भी दी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.