जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT;
माखन भोग होटल के पास खंडवा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार युवक लालू राजपूत निवासी पलासनेर बुरी तरह घायल हो गया जिसे जिला चिकित्सालय हरदा पहुंचाया गया है।
इस क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से लोग लगातार हादसे का शिकार हो रहे हैं। अंधी रफ्तार में रात के समय दौड़ रहे वाहनों पर पुलिस विभाग अंकुश नहीं लगा पा रही है।नइन तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहनों पर कार्यवाही से यह मासूम लोगों की जान के लिए यमराज साबित हो रहे हैं।
