स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उदय सामाजिक विकास संस्था ने समन्वयन कर अवधपुरी क्षेत्र में महिला शक्ति समिति के गठन व प्रचार के संबंध में जन संवाद का किया आयोजन | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उदय सामाजिक विकास संस्था ने समन्वयन कर अवधपुरी क्षेत्र में महिला शक्ति समिति के गठन व प्रचार के संबंध में जन संवाद का किया आयोजन | New India Times

उदय सामाजिक विकास संस्था द्वारा थाना अवधपुरी के साथ समन्वय कर थाना क्षेत्र में महिला शक्ति समिति का गठन किया था उसी कडी को आगे बढ़ाते हुए 12/05/22 को स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उदय सामाजिक विकास संस्था ने समन्वयन कर अवधपुरी क्षेत्र में महिला शक्ति समिति के गठन व प्रचार के संबंध में कंचन नगर तिराहा अवथपुरी में जन संवाद का आयोजन किया, जिसमे मुख्य अतिथि एसीपी श्रीमती निधि सक्सेना, थाना प्रभारी शिवराज सिंह जी, उनि गोविंद यादव, उनि सुरेखा आर्मो ऊर्जा डेस्क प्रभारी सुषमा जी एवं उदय संस्था की निर्देशिका डॉ. सिस्टर लिजी एंव 100 प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया. साथ ही साथ इन्हीं महिलाओं/बालिकाओं /पुरषों को जागरूक करने के लिये महिलाओं और बच्चों के साथ जो हिंसाएं घटित हो रही है उसे समाज की सहायता से रोका जा सकता है। इसके लिए जन समुदाय को जागरूक होकर आगे बढ़कर काम करना होगा।
महिलाओं द्वारा अपनी समस्या रखी गई और सभी प्रतिभागियों को हेल्प लाइन नंबर की जानकारी दी गई। इस अवसर में शक्ति समिति का गठन करके उनकी जिम्मेदारी देकर सुचारू रूप से उदय एवं पुलिस विभाग के साथ काम करने को लेकर प्रेरणा ली।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article