जल के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं: मंगेश कौशिक. पानी की बूंद-बूंद को बचाने की दी सलाह, जल का किया जा रहा है अंधाधुंध दोहन | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

जल के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं: मंगेश कौशिक. पानी की बूंद-बूंद को बचाने की दी सलाह, जल का किया जा रहा है अंधाधुंध दोहन | New India Times

युवा समाज सेवी मंगेश कौशिक ने लोगों को मानव जीवन में जल का महत्व बताया और उन्हें पानी की बूंद-बूंद बचाने के लिए जागरूक किया।

मंगेश कौशिक ने कहा कि जल ही जीवन है, इसके बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। आज मानव जीवन जल पर ही टिका हुआ है, लेकिन यह बहुत ही विडम्बना है कि आज जल का अंधाधुंध दोहन किया जा रहा है। लोग पानी को बर्बाद करने पर तुले हुए है। सबमर्सिबल के जरिये पानी को व्यर्थ बहाया जा रहा है। पशुओं को नहलाने व गाड़ियों को धोने में हर रोज कई सौ लीटर पानी की बर्बादी की जा रही है। लोगों को पानी की कीमत समझनी पड़ेगी। यदि समय रहते उन्होंने इस तरफ ध्यान नहीं दिया तो आने वाले समय में इसका खामियाजा हमारी युवा पीढ़ी को ही भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए जन जागरूकता कार्यक्रम चलाने की जरूरत है। समाज के सभी वर्गों के लोगों को इसके लिए आगे आना चाहिए। जगह-जगह जनजागरूकता कार्यक्रम चलाये जाने चाहिए। रैलियां निकालनी चाहिए और गोष्ठियों व सेमिनार का आयोजन करना चाहिए, तभी पानी की बर्बादी को रोका जा सकता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article