साइबर अपराधों में उत्कृष्ट अनुसंधान हेतु थाना प्रभारियों को दिया गया तकनीकि प्रशिक्षण | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

साइबर अपराधों में उत्कृष्ट अनुसंधान हेतु थाना प्रभारियों को दिया गया तकनीकि प्रशिक्षण | New India Times

विगत कुछ वर्षों में साइबर अपराधों में बेहताशा वृद्धि हुई है, जो आमजन भोली भाली जनता की मेहनत की कमाई में सेंध लगाने के साथ साथ पुलिस के लिये भी काफी चुनौतीपूर्ण बन चुका है। ऐसे मामलों के अनुसंधान के लिये अधिकारियों व स्टॉफ को तकनीकि ज्ञान होना बेहद आवश्कत है। इसी क्रम में साइबर प्रकरणों के उत्कृष्ट अनुसंधान हेतु पुलिस कमिश्नर कार्यालय में DCP जोन 3 श्री रियाज इक़बाल द्वारा नगरीय पुलिस भोपाल के समस्त थानों के थाना प्रभारी व सब इंस्पेक्टर को साइबर सम्बंधी तकनीकि प्रशिक्षण दिया गया।

DCP श्री रियाज इक़बाल ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए बताया कि साइबर मामलों में किस प्रकार से काल डिटेल, टावर लोकेशन, Pstn डेटा, IP एड्रेस, URL आदि कैसे प्राप्त किया जाता है एवं विवेचना में इसका कितना महत्व रहता है, साइबर लैब में क्या क्या साॅफ्टवेयर है, कैसे कार्य करते हैं एवं उनसे हमें क्या क्या जानकारी प्राप्त की जाती है। IP एड्रेस, सर्वर, नेट कैसे काम करता है साथ ही संबंधित कम्पनी हमें कैसे डेटा प्रोवाइड कराती है। इस बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई साथ ही अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस तरह से हम किसी भी गम्भीर अपराधों में जहां मोबाइल का उपयोग हुआ है, उनको किस तरह से डिटेक्ट कर सकते हैं इस बारे में बेसिक जानकारी देकर प्रशिक्षित किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.