शिक्षा माफिया खत्म करने के लिए आंदोलन रहेगा जारी: अधिवक्ता देवेन्द्र ठाकुर. शिक्षा क्रांति परिवर्तन आन्दोलन में शामिल हुये पूर्व भाजपा सांसद लक्ष्मी नारायण यादव | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

शिक्षा माफिया खत्म करने के लिए आंदोलन रहेगा जारी: अधिवक्ता देवेन्द्र ठाकुर. शिक्षा क्रांति परिवर्तन आन्दोलन में शामिल हुये पूर्व भाजपा सांसद लक्ष्मी नारायण यादव | New India Times

शिक्षा के व्यवसायीकरण और माफियाकरण से आज शिक्षा आम आदमी के लिए, गरीब के लिए, सपना बनती जा रही है। सबको शिक्षा, एक सी शिक्षा, कम से कम खर्चे में शिक्षा, के साथ शिक्षा से माफ़िया खत्म करने शिक्षा क्रांति परिवर्तन आंदोलन का अनिश्चितकालीन धरना किया जा रहा है। 23 मार्च 2022 से चल रहे इस आंदोलन को आज एक माह पूरा हो गया है आज धरने पर पूर्व सांसद सागर लक्ष्मीनारायण यादव जी ने आकर धरने के समर्थन में कहा एक समान शिक्षा आवश्यक है और शिक्षा माफ़िया देश को अभिशाप है। ओबीसी क्रांति सेना के तत्वाधान में सम्राट अशोक क्रांति सेना, लोधी सेना, विद्यार्थी मोर्चा, एवं सर्व समाज छात्र संगठनों द्वारा यह अनिश्चितकालीन आंदोलन चलाया जा रहा है। आंदोलन की मुख्य मांगे हैं किसागर में 2010 से घोषित उच्च राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय खोला जाए। फर्जी डिग्री बांटने वाले बनाने वाले समस्त स्कूल महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय की मान्यता रद्द की जाए।केंद्रीय विश्वविद्यालय में 50 छात्रों को आरक्षण दिया जाए।
शिक्षा का निजीकरण बंद किया जाये एक समान शिक्षा नीति की लागू की जाए। सर हरिसिंह गौर साहब जी को भारत रत्न दिया जाए। शिक्षा माफिया खत्म किया जाए स्वास्थ्य माफिया खत्म किया जाए।शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों, नेता, मंत्रियों, विधायकों,सांसदों, के बच्चों को शासकीय स्कूल में पढ़ाना अनिवार्य किया जाए। आंदोलन के संचालक देवेंद्र सिंह ने आम लोगों से सुधार के लिए एकजुट होने और एक मंच पर आने और सहयोग करने की अपील की है। उनका कहना है कि बच्चों तक अच्छी और एक रूप शिक्षा पहुंचे इसके लिए एक बड़े आंदोलन की जरूरत है, इसलिए शिक्षा के लिए चलाए जा रहे इस आंदोलन में शामिल हो और आप की ओर से भी सोशल मीडिया पर शिक्षा प्रसार का आंदोलन चलाएं। आज धरने पर देवेंद्र सिंह जी लक्ष्मी कुशवाहा जी रजनी कुशवाहा जी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट अशोक क्राँति सेना, धन सिंह लोधी जी प्रदेश अध्यक्ष लोधी सेना, बृजेंद्र अहिरवार अभी श्रीवास जी संदीप ठाकुर जी उमाकांत लोधी जी मुकेश पटेल जी सुरेंद्र अग्रवाल जी हेमा भाई पटेल जी अमीषा पटेल जी समेत कई लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article