GDCA समर क्रिकेट कोचिंग कैम्प अब होगा 5 मई से आरम्भ | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

GDCA समर क्रिकेट कोचिंग कैम्प अब होगा 5 मई से आरम्भ | New India Times

ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संजय आहूजा ने बताया कि कैंप की तिथि में बदलाव छात्रों के विशेष अनुरोध पर किया गया है। दरअसल शहर के अधिकांश विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 4 मई तक घोषित होंगे। इस बार कैंप में बालक के प्रतिभागियों के साथ बालिकाओं को पहली बार प्रशिक्षण दिया जाएगा। कैंप में प्रतिभागी अपना स्थान सुनिश्चित कराने के लिए स्टेडियम पर सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक विकास शर्मा से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। कैंप प्रभावी बीके शर्मा ने बताया कि बालक प्रतिभाओं को सुबह 6 बजे से 8 बजे तक क्रिकेट की विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा, जबकि बालिकाओं को प्रशिक्षण का समय दोपहर 3.30 बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित किया है। श्री शर्मा ने आगे बताया कि कैंप में विशेष प्रशिक्षण देने के लिए वरिष्ठ खिलाड़ियों से संपर्क किया जा रहा है। पूर्व टेस्ट क्रिकेटर राजेश चौहान का आना तय हो गया है, वे कैंप में कुछ दिन प्रतिभागियों को क्रिकेट की बारिकियों से अवगत कराएंगे। कैंप में भाग लेने वाले सभी प्रशिक्षुओं के शारीरिक दक्षता के लिए एक पोर्टल बनाया जा रहा है जिसमें उनके टेस्ट का रिकार्ड रखा जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article