सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत सिलमपुर की राशन दुकान से अन्न वितरण योजना के लाभार्थियों का किया गया सम्मान | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत सिलमपुर की राशन दुकान से अन्न वितरण योजना के लाभार्थियों का किया गया सम्मान | New India Times

भारतीय जनता पार्टी द्वारा 7 से 20 अप्रैल तक मनाये जा रहे सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत बुधवार 13 अप्रैल को बुरहानपुर जिले के सभी 10 मंडलो में अन्न वितरण योजना लाभार्थी धन्यवाद सम्मेलनों का आयोजन किया गया। राशन दुकानों पर पहुंचे जनप्रति निधियों ने अन्न वितरण योजना के लाभार्थियों का स्वागत सम्मान किया। साथ ही योजना में मिलने वाला नि:शुल्क राशन से भरे बैग भी वितरित किये। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि जिले के सभी मंडलो में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज भीमसेन लधवे के मार्गदर्शन में मंडल अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों ने राशन दुकानों पर पहुंचे। पूर्व निगम अध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी श्री मनोज वल्लभ दास तारवाला सिलमपूरा स्थित पंडित विश्वनाथ प्राथमिक उपभोक्ता भंडार पहुंचे। यहां उन्होंने अन्न वितरण योजना के लाभार्थियों का सम्मान कर राशन की थैली भेंट की। पूर्व निगम अध्यक्ष तारवाला ने कहा कि केंद्र सरकार ने कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना शुरू की थी। जिसमें देश की 80 करोड़ आबादी को मुफ्त राशन देने का ऐलान किया गया था। इसी योजना के तहत मोदीजी ने लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ देने के लिए योजना प्रारंभ की है। उक्त योजना से देश के हर गरीब को राशन नि:शुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। श्री तारवाला ने राशन उपभोक्ताओं से चर्चा भी की। हितग्राही सरस्वती बाई वाघ ने कहा कि हम नि:शुल्क राशन योजना का लाभ ले रहे है। गरीबो को निशुल्क राशन उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का दिल से आभार व्यक्त करते है।
इस दौरान राहुल मराठा, विशाल चौकसे, कल्पेश पवित्रे, अशोक महाजन, प्रवीण जडिया, किरण पांडे, वैशाली वाघ, सुनंदाबाई, मालती बाई सहित अन्य मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.