दतिया गौरव दिवस के तहत अम्बेडकर जयंती पर व्याख्यान माला होगी आयोजित | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

दतिया गौरव दिवस के तहत अम्बेडकर जयंती पर व्याख्यान माला होगी आयोजित | New India Times

मां पीताम्बरा जयंती एवं दतिया गौरव दिवस के आयेाजन के तहत जिला प्रशासन के सहयोग से विभिन्न विभागों द्वारा प्रतिदिन कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयेाजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 14 अप्रैल को भारत रत्न संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर ‘‘जिला दतिया में बौद्व धर्म अतीत से लेकर वर्तमान तक‘‘ विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान माला एवं 15 अप्रैल को ‘‘ईसा मसीह के उपदेश की प्रासांगिकता‘‘ विषय पर व्याख्यान माला का आयेाजन शासकीय पीजी काॅलेज एवं स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वाधान में सायं 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक हाॅलीक्रास शिक्षा आश्रम दतिया में किया जाएगा।

शासकीय पीजी काॅलेज दतिया के प्राचार्य श्री डी.आर राहुल ने आज उक्ताशय की जानकारी प्रैसवार्ता में दी। इस दौरान उपसंचालक जनसंपर्क दतिया श्री अनूप सिंह भारतीय, परीक्षा नियंत्रक डाॅ. आर.पी गुप्ता, एनसीसी आफिसर श्री सुधीर कुमार पांडेय, एनएसएस के जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. वासुदेव सिंह, तथा पत्रकारगण आदि उपिस्थत थे। प्राचार्य श्री राहुल ने बताया कि 4 मई को मां पीताम्बरा जयंती एवं दतिया गौरव दिवस के आयेाजन के पूर्व नगर में प्रतिदिन आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के तहत उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 14 अप्रैल केा भारत रत्न संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर जिला दतिया में बोद्व धर्म अतीत से लेकर वर्तमान विषय पर वक्ताओं द्वारा अपने उदवोधन दिए जाएंगे। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में बोद्व धर्म से भंते डाॅ. आनंद, भंते सारीपुत्रथेरा, नायव तहसीलदार डाॅ. उदय सिंह जाटव, डाॅ. आशाराम जाटव शिक्षक द्वारा अपने विचार व्यक्त करेंगे। जबकि 15 अप्रैल को ईसा मसीह के उपदेशों की प्रासांगिकता विषय पर जाॅन जेवियर नायगान, डाॅ. सीमा सिंह मारगे्रट, भाई राजेन्द्र मसीह द्वारा व्याख्यान देंगे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.