भव्य कलश यात्रा के साथ फुटतालाब में प्रदेश के सबसे चर्चित हनुमान जयंती महोत्सव हुआ प्रारंभ, माताजी भोलेनाथ, हनुमान जी और श्रीराधेकृष्ण की झाँकियाँ रही आकर्षण का केन्द्र | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

भव्य कलश यात्रा के साथ फुटतालाब में प्रदेश के सबसे चर्चित हनुमान जयंती महोत्सव हुआ प्रारंभ, माताजी भोलेनाथ, हनुमान जी और श्रीराधेकृष्ण की झाँकियाँ रही आकर्षण का केन्द्र | New India Times

एक साथ एक जैसी वेशभूषा में असंख्य महिलाएं एक साथ छलकते आस्थाओं केँ असंख्य पवित्र कलश, भारत के अलग अलग राज्यों के कलाकारों द्वारा श्री राधेकृष्ण श्रीशिव पार्वती, हनुमान जी की मनमोहक झाँकी, पारंपरिक आदिवासी नृत्य, गुजराती नृत्य, ऊँट, घोड़े, बग्गियाँ और संतों की उपस्तिथि, सड़क के दोनों ओर यात्रा के स्वागत और निहारनें वालों की कतारें ये वो सारें दृश्य थे जो प्रदेश के सबसें चर्चित आयोजन श्री वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान जयंती महोत्सव के प्रारंभ में इस वर्ष दिखायी दिए. आयोजन की इस प्रारंभिक कड़ी में नगर के हर घर और हजारों ग्रामीणों के साथ श्री वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान जयंती महोत्सव समिति के सदस्य श्री मुकेशदास जी महाराज, श्रीरामदास जी त्यागी टाट वाले बाबा, समाजसेवी श्री सुरेशचन्द्र पूरणमल जैन, श्री चिंतामणि महाराज राजेश रिंकू जैन, जैकी जैन महिलाओं का प्रतिनिधित्व करने के लिए श्रीमती सीमा जैन, श्रीमती नीता जैन का जगह-जगह सामाजिक संगठनों और पत्रकार साथियों ने अभिनंदन और स्वागत किया.

भव्य कलश यात्रा के साथ फुटतालाब में प्रदेश के सबसे चर्चित हनुमान जयंती महोत्सव हुआ प्रारंभ, माताजी भोलेनाथ, हनुमान जी और श्रीराधेकृष्ण की झाँकियाँ रही आकर्षण का केन्द्र | New India Times

कलश यात्रा के लिए कलश यात्रा के पहले नगर भर में पानी के टैंकरों से सड़क पर पानी का छिड़काव किया गया था ताकि नंगे पांव चलने वाली महिलाओं को गर्मी ना लगे. यात्रा में ग्रामीण महिलाओं के साथ श्रीगणेश महिला मंडल की महिलाएं भी उपस्थित थीं. 1 किलोमीटर से ज्यादा लंबी कलश यात्रा का नगर के प्रमुख चौराहों पर पर स्वागत हुआ. यात्रा में नाचने वाली गुड़िया और नाचने वाले ऊंट के साथ-साथ राजाधिराज श्री महाँकाल की झांकी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही. अपने माथे पर कलश लेकर चल रही महिलाओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया. वही बग्गी में विराजित संतों का भी सभी ने स्वागत किया.

भव्य कलश यात्रा के साथ फुटतालाब में प्रदेश के सबसे चर्चित हनुमान जयंती महोत्सव हुआ प्रारंभ, माताजी भोलेनाथ, हनुमान जी और श्रीराधेकृष्ण की झाँकियाँ रही आकर्षण का केन्द्र | New India Times

श्री हनुमान जयंती महोत्सव के प्रारंभ में निकाली गई इस भव्य कलश यात्रा के पूर्व समाजसेवी श्री जैन और परिवार ने संतों की उपस्थिति में भगवान श्री राम की पूजा अर्चना कर नगर जिले व प्रदेश वासियों को श्री राम नवमी की शुभकामनाएं दी आयोजन समिति के श्री सुरेश जैन और रिंकू जैन ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिदिन दोपहर 3 से 6 भंडारे का आयोजन रहेगा वही प्रतिदिन शाम को श्री हनुमान जी की महा आरती भी की जाएगी प्रतिदिन शाम 8:00 बजे धार्मिक और भजन के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे इसी कड़ी में आज भगवान कृष्ण की रासलीला ओं की प्रस्तुति भारत के श्रेष्ठ कलाकारों द्वारा की जाएगी. वही प्रतिदिन मेले भी भव्य स्तर पर लगाया जा रहा है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article