सिरफिरे पिता ने 2 वर्षीय पुत्र की पत्थर से कुचलकर की हत्या, फूप थाना पुलिस ने आरोपी को 6 घंटे में किया गिरफ्तार | New India Times

आसिफ शाह, ब्यूरो चीफ, भिंड (मप्र), NIT:

सिरफिरे पिता ने 2 वर्षीय पुत्र की पत्थर से कुचलकर की हत्या, फूप थाना पुलिस ने आरोपी को 6 घंटे में किया गिरफ्तार | New India Times

भिंड जिला के फूप थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम रुप का पुरा में एक पिता ने अपने ही मासूम बच्चे की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी. पुलिस ने फरियादी भाई की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध धारा 302 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर 6 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

मिली जानकारी के अनुसार फरियादी हुकुम सिंह बघेल पुत्र धर्म सिंह बघेल निवासी रूप का पुरा ने पुलिस को बताया कि रविवार की सुबह 8 बजे घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया इसी बीच दारू पीकर गुस्से में आरोपी संजू सिंह बघेल ने अपने ही 2 वर्षीय बालक के सिर को पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया, तभी फरियादी हुकुम सिंह बघेल ने पुलिस को सूचना दी वा मौके पर पहुंचकर पुलिस ने इस मामले में आरोपी के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी, फूप थाने की उपनिरीक्षक सिखा दंडोतिया को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली की हत्या का आरोपी गांव में ही छुपा है, तभी उपनिरीक्षक सिखा दंडोतिया अपने थाने के फोर्स के साथ मुखबिर के बताए गए जगह पर पहुंची, पुलिस को देख आरोपी भागने की कोशिश करने लगा तभी उपनिरीक्षक शिखा दंडोतिया ने उसकी घेराबंदी कर पकड़ लिया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article