अबरार अहमद खान /मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल क्राइम ब्रांच ने दो ऐसे गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जो उडीसा के काटा मंजी गया से गांजा सस्ते दामों में लाकर भोपाल एवं आस-पास के शहरों में थोडी-थोडी मात्रा में खपाने का कार्य कर रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार भोपाल क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि बिना नंबर नीले रंग की स्कूटी से दो व्यक्ति गांजा लेकर परवलिया की तरफ से होते हुये शाहजहाँनाबाद की तरफ शाम करीबन 7 से 8 बजे के बीच आने वाले हैं। क्राइम ब्रांच द्वारा पुराना पेट्रोल पंप के पास आशाराम बापू तिराहा गाँधीनगर में सर्विस रोड व मैन रोड पर स्टाफ को मुनासिब हिदायत देकर चैकिंग लगाई कुछ देर बाद परवलिया तरफ से मुखबिर द्धारा बतायी बिना नंबर नीले रंग की स्कूटी जिस पर दो व्यक्ति बैठे थे, आते हुये दिखाई दिए। पुलिस ने पकड़ कर जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 15 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पकड़े गये आरोपियों ने बताया कि ये गाँजा काटा मंजी गया उडीसा से लेकर आये हैं। जिसे भोपाल एवं भोपाल के आसपास के क्षेत्रों में बेचते हैं। पकड़े गये आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम मकबूल पिता महमूद खाँ उम्र 30 साल निवासी झुग्गी नं 992 मदर इण्डिया कालोनी शाहजहानाबाद भोपाल एवं गाड़ी में पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम सैय्यद माहिर अली पिता महफूज अली उम्र 19 साल निवासी म.न. 133 लाल मस्जिद के पास काली बस्ती शाहजहानाबाद भोपाल का होना बताया। क्राइम ब्रांच भोपाल पुलिस की टीम ने गाँजे एवं परिवहन में उपयोग की गयी एक्टिवा को जप्त कर अप.क्र. 53/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया है।
