यूपी के जौनपुर जिले में एक क्विंटल भैंस के मांस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार | New India Times

राहुल यादव, जौनपुर ( यूपी ), NIT; ​​यूपी के जौनपुर जिले में एक क्विंटल भैंस के मांस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार | New India Timesपुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत आज कोतवाली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुयी है। नगर कोतवाली क्षेत्र में स्लाटर हाउस बंद होने के बाद कुछ लोग चोरी हुये भैसोंवएवं पडवों को काटकर उनके मांस की विक्री कर रहे थे जबकी बिना स्लाटर हाउस के इस तरह से जानवर को काटकर बेचना प्रतिवंधित है। रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पर कोतवाली पुलिस द्वारा आज  सुबह 05.50 बजे शेख मोहामिद पुलिया के पास से दो व्यक्तियों पडवे को काटकर मांस विक्री हेतु ले जा रहे थे, इन दोनों को रंगे हाथ ढेला पर करीब 1 क्विंटल मांस के साथ पकड लिया गया। पुछताछ में इन लोगों ने बताया कि हम लोग नगर के बाबू कुरैशी , असलफ कुरैशीवएवं इब्राहीम कुरैशी का माल काटकर ले जा रहे थे तभी पकड लिए गये हैं। पकडे गये आरोपी मो शरीफ पुत्र समीउल्लाह, मो रहमन पुत्र मोतीबुर्रहमान को गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम रवाना की गई है।

गिरफ्तारी टीम:-

पुलिस उप निरीक्षक पन्नालाल चौकी प्रभारी राजकालेज थाना कोतवाली जौनपुर, कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल राजमणि यादव, कांस्टेबल हरिहर राम थाना कोतवाली।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article