मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ज्वाइंट्स चेरिटेबल ट्रस्ट बुरहानपुर के अधीन संचालित मूकबधिर अंध विद्यालय बुरहानपुर की नवीन कार्यकारिणी का गठन ट्रस्ट के ट्रस्टियों द्वारा सर्वसहमति से किया गया. अध्यक्ष पद पर समाज सेवी कैलाश अग्रवाल, सचिव पद पर वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र जैन व कोषाध्यक्ष पद पर कर सलाहकार समाजसेवी सुनील कक्कड़, उपाध्यक्ष पद पर रविन्द्र गुप्ता, प्रशांत तिवारी, सहसचिव विष्णु मित्तल, कार्यकारिणी सदस्य सर्वश्री सत्यनारायण शर्मा, प्रशांत श्रॉफ, संजय द्विवेदी, डॉ फौजिया सोडावाला, सन्देश माहेश्वरी, शीतल श्रॉफ, कपिल सोमय्या के साथ साथ शाला विकास समिति चेयरमेन प्रशांत तिवारी को 1 अप्रेल 2022 से लेकर 31 मार्च 2025 तक के लिए मनोनीत किया गया है।

जायंट्स चेरिटेबल ट्रस्ट की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 05.04.2022 वार मंगलवार को प्रातः 10 बजे रास्तीपुरा स्थित शकरकुआ पर मूकबधिर अंध विद्यालय बुरहानपुर में सम्पन्न होगा। जायंट्स चेरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टियो द्वारा यह भी निर्णय लिया गया की नये सदस्यों को ट्रस्ट में व पदों पर सबको सम्मान मिले, इस हेतु इस वर्ष सम्मानीय ट्रस्टीगणों में सर्व श्री सुरेश भाई श्रॉफ, शरद भाई श्रॉफ एवं भगवानदास वैष्णव को ट्रस्टी पद से निवृत्त किया गया है, साथ ही चेरिटेबल ट्रस्ट में नये ट्रस्टीयो में सर्व श्री नरेन्द्र भाई श्रॉफ, जगदीश कसेरा ,एवं निवृत्तमान अध्यक्ष महेश जोशी को ट्रस्टी मनोनीत किया गया साथ ही ट्रस्टियो की मीटिंग में यह भी निर्णय लिया गया है कि प्रत्येक 3 वर्ष बाद 3 सम्मानिय ट्रस्टियो को निवृत्त किया जाकर उनकी जगह 3 नये ट्रस्टियो का समावेश किया जायेगा. जायंट्स चेरिटेबल ट्रस्ट की मीटिंग में सर्व सहमती से यह भी निर्णय लिया गया की सुरेश भाई श्रॉफ संस्थापक अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाए देते रहेगे।
