फसल बीमा कंपनी के खिलाफ किसान संघ ने विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए किया पुतला दहन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

फसल बीमा कंपनी के खिलाफ किसान संघ ने विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए किया पुतला दहन | New India Times

किसान संघ के तत्वधान में धार के बैनर तले सैकड़ों किसानों द्वारा फसल बीमा कंपनी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई एवं मुख्यमंत्री के नाम जिलाधीश महोदय के द्वारा ज्ञापन दिया गया जिसमें मांग की गई कि खरीफ 2020 एवं रबी 2021 फसल बीमा दावा राशि 12 फरवरी 2022 को वन क्लिक के माध्यम से खाते में अंतरित की गई थी लेकिन आज दिनांक तक खाते में उनके पटवारी हल्के में हुए नुकसान के अनुपात में बहुत ही कम राशि बीमा कंपनी द्वारा डाली गई है. कहीं-कहीं तो एक ही पटवारी के हल्के में प्रति हेक्टर अलग-अलग राशि बीमा कंपनी द्वारा दी जा रही है जो कि ऊंट के मुंह में जीरे के समान है.
यह प्रतीत हो रहा है बीमा कंपनी द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रचलन मार्गदर्शिका के नियमों को ताक में रखा गया है जिस में भयंकर रूप से भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है. इसके साथ ही बीमा कंपनी द्वारा आज दिनांक तक जिले में बीमा राशि की संपूर्ण प्रमाणित लिस्ट रिपोर्ट किसान तक नहीं पहुंची है जिस कारण बीमा कंपनी के खिलाफ आक्रोश एवं सरकार के प्रति असंतोष व्याप्त हो रहा है.
इस समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ धार चेतावनी देता है कि यदि सात दिवस में संबंधित बीमा कंपनी के द्वारा पात्र किसानों को नुकसान के प्रतिशत के हिसाब से 38000 प्रति हेक्टर राशि किसानों के खाते में नहीं डाली गई एवं संपूर्ण जिले की राशि की प्रमाणित रिपोर्ट भारतीय किसान संघ उपलब्ध नहीं कराई जाती है तो भारतीय किसान संघ पूरे मध्यप्रदेश में सभी जिला केंद्रों पर घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन के माध्यम से कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने के लिए बाध्य होगा।

इस कार्यक्रम में आए प्रांत से प्रभारी गोवर्धन जी पाटीदार, राजेंद्र शर्मा, महेश ठाकुर, मोहन पाटीदार, जिला अध्यक्ष हरीश पटेल, जिला मंत्री यशवंत मुकाती, सूर्यकांत, लक्ष्मण ठाकुर, शेखर चौधरी, राधेश्याम व अन्य किसान मौजूद थे।
उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अमोल पाटीदार द्वारा दी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.