मथुरा यातायात पुलिस के कार्यप्रणाली शिकायत शासन स्तर पर की जाएगी: विनोद दीक्षित | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

मथुरा यातायात पुलिस के कार्यप्रणाली शिकायत शासन स्तर पर की जाएगी: विनोद दीक्षित | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि मथुरा महानगर में बढ़ते हुए जाम के साथ यातायात पुलिस के द्वारा महानगर के स्टेट बैंक चौराहे के साथ मथुरा के अन्य चौराहों को पूर्ण रुप से बंद किए जाने के विरोध में कुछ दिन पूर्व यातायात पुलिस अधीक्षक हरेंद्र सिंह को अवगत करवाया था. पत्र में लिखा गया था कि चौराहों को बंद करने से जाम के साथ लोग गलत दिशा में यातायात पुलिस की मौजूदगी में वाहन को निकाल रहे हैं जिससे अब तक दर्जनों सड़क हादसे हो चुके हैं और लोगों की जान पर बन आई है. मिली जानकारी के अनुसार बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की गाड़ी से मोटी उगाही की जा रही लेकिन यातायात अधीक्षक हरेंद्र सिंह के द्वारा इस पर कोई कार्यवाही ना करते हुए ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है. इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा है कि प्रदेश की नई सरकार के गठन होने के बाद अब यातायात पुलिस की कार्यप्रणाली की शिकायत शासन स्तर पर की जाएगी जिससे लोगों को राहत मिल सके.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article