ईद मिलाद-उन-नबी ﷺ पर GNRF ने बांटे फल और खाने के पैकेट, इंसानियत का दिया संदेश | New India Times

ताहिर मिर्ज़ा, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

ईद मिलाद-उन-नबी ﷺ पर GNRF ने बांटे फल और खाने के पैकेट, इंसानियत का दिया संदेश | New India Times

पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तफ़ा ﷺ के पवित्र जन्मदिवस ईद मिलाद-उन-नबी ﷺ के अवसर पर दावत-ए-इस्लामी हिंद के सामाजिक विभाग GNRF (गरीब नवाज़ रिलीफ़ फ़ाउंडेशन) की ओर से देशभर में विभिन्न सामाजिक एवं चैरिटेबल गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

इसी क्रम में उमरखेड़ की GNRF टीम ने ईद मिलाद-उन-नबी ﷺ के अवसर पर आयोजित रैली में शामिल लोगों और बच्चों को फल एवं खाने के पैकेट वितरित किए।

इस अवसर पर दावत-ए-इस्लामी उमरखेड़ के अमजद अत्तारी ने बताया कि संगठन की ओर से देश के विभिन्न क्षेत्रों में ईद मिलाद-उन-नबी ﷺ के अवसर पर आयोजित रैलियों में लोगों को फल और खाने के पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही जनसेवा के उद्देश्य से निःशुल्क मेडिकल कैंप और रक्तदान शिविर जैसी सामाजिक गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि पैगंबर-ए-इस्लाम ﷺ के इंसाफ, प्रेम, रहमत और इंसानियत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न शहरों में बड़े-बड़े होर्डिंग्स और बैनर भी लगाए जा रहे हैं।

इस सामाजिक गतिविधि को सफल बनाने में GNRF के सदस्यों अमजद अत्तारी, नजीब अत्तारी, सैयद अंसार, जुनैद रज़ा, शेख अमन अत्तारी, जीशान सिद्दीकी, अरसलान खान, शेख आफताब, शेख कलीम, अब्दुल रहमान और शेख अयान ने विशेष सहयोग किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.