एक हफ्ते से आंगनवाड़ी बंद, युवक की पत्नी का नहीं जुड़ रहा है नाम | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

एक हफ्ते से आंगनवाड़ी बंद, युवक की पत्नी का नहीं जुड़ रहा है नाम | New India Times

जुन्नारदेव के वार्ड क्रमांक 16 निवासी राजेंद्र उईके से जानकारी प्राप्त हुई है कि पिछले 1 सप्ताह से आंगनवाड़ी वार्ड नंबर 12 एवं 16 में आती है वहां में रेगुलर जा रहा हूं लेकिन आंगनवाड़ी में ताला ही लगा रहता है पर मुझे बहुत जरूरी मेरी पत्नी का नाम जुड़वाना है जिसके लिए मैं 4 महीनों से चक्कर काट के नाम कटवा कर उसके गांव से लेकर आया हूं अब मुझे नाम जुड़वाना है नहीं तो हमें बहुत समस्या हो जाएगी. मेरी मिसेज प्रेग्नेंट स्थिति में है और आंगनवाड़ी में नाम जुड़वाने के लिए जाना पड़ रहा है पर ताला लगा रहता है फिर पता किया तो हड़ताल चल रही है ऐसे में कैसे काम होगा, मेरा मैं बहुत परेशान हूं, नाम जुड़वाना है. आखिर कब आंगनबाड़ियों की हड़ताल खत्म होगी जिससे कि मेरा काम होगा. मेरे जैसे कितने लोग परेशान हो रहे होंगे हड़ताल से.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article