मेघनगर में आदिवासी संस्कृति के परंपरागत भगोरिया पर्व की रही धूम, हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा भगोरिया उत्सव | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर में आदिवासी संस्कृति के परंपरागत भगोरिया पर्व की रही धूम, हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा भगोरिया उत्सव | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर में सुबह से ही भगोरिया हाट में भगोरिया उत्सव को मनाने के लिए युवा युवतियों और बच्चे बुजुर्ग की टोली जीप, टेंपो, मैजिक, मोटर साइकिल आदि वाहनों एवं पैदल ग्रामीण अंचलों से आने लगी थी,

ढोल-मांदल ओर थाली की खनखना हट पर ग्रामीण जन झूमते थिरकते नजर आए. भगोरिया उत्सव में युवक जींस टी शर्ट में तो युवतियां फैशनेबल पोशाकों में नजर आईं. मुंह में पान की लाली किये भगोरिया हाट में नाचते थिरकते नजर आए!

मेघनगर नगर परिषद ने जगह जगह शुद्ध शीतल पेयजल व शरबत के स्टॉल लगाकर ग्रामीणों जनों के लिए शीतल जल की व्यवस्था कर राहत प्रदान की.

पुलिस की माकूल व्यवस्था रही. भगोरिया पर्व को हर्षोउल्लास से मनाने का सिलसिला देर शाम तक जारी था.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.