पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

जनशिक्षा केन्द्र शासकीय उत्कृष्ट शा.उ.वि. तिरला द्वारा जनशिक्षा केन्द्र स्तरीय T.L.M. प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि सुमन वार्ष्णेय विकासखंड शिक्षा अधिकारी तिरला व BRC तिरला श्रीराम चौहान व प्राचार्य सीमा मिश्रा ने T.L.M. प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया तथा प्रदर्शनी में चित्रों व प्रोजेक्ट बनाकर रखे गए थे। मुख्य अतिथियों ने चित्रों और प्रोजेक्ट को देखकर बहुत प्रशंसा की और सभी को इस प्रयास के लिए सराहनीय प्रशंसा करते हुए, कहा कि इसके माध्यम से बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा व बच्चों का शिक्षा का स्तर बढ़ेगा।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि इस तरह की प्रोटेक्ट व चित्रों के माध्यम से बच्चों में बौध्दिक व मानसिक विकास होगा और पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी।
इस अवसर पर शिक्षक – शिक्षिकाएं व जनशिक्षक महेश दास साधु व लालसिंह पटेल मौजूद रहे।
