ग्वालियर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए होटल संचालकों को एएसपी क्राइम द्वारा दी गई हिदायत, होटल में रुकने वाले ग्राहकों की जानकारी हर शाम भेजनी होगी जरूरी | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए होटल संचालकों को एएसपी क्राइम द्वारा दी गई हिदायत, होटल में रुकने वाले ग्राहकों की जानकारी हर शाम भेजनी होगी जरूरी | New India Times

शहर में होटल में बिना आईडी और सूचना के ठहरने और बढ़ती घटनाओं को देखते हुए ग्वालियर पुलिस ने अब होटल संचालकों को हिदायत दी है। पुलिस ने शहर के सभी होटल संचालकों की बैठक ली है। बैठक में एएसपी क्राइम राजेश दंडौतिया ने साफ शब्दों में होटल संचालकों को कह दिया है कि होटल में रुकने वाले प्रत्येक ग्राहक की जानकारी प्रतिदिन संबंधित थाने को ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध कराई जाए। ऐसा न करने पर और कोई घटना हो जाने पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। एएसपी द्वारा समझाइश दी गई कि होटल में आने वाले प्रत्येक ग्राहक से आईडी प्राप्त करेंगे यदि ग्राहक द्वारा लोकल आईडी दी जाती है तो उसे वेरीफाई करेंगे साथ ही होटल के रिकॉर्ड में पूर्व से उपलब्ध आईडी का उपयोग भी नहीं करेंगे। प्रत्येक होटल के महत्वपूर्ण स्थानों पर CCTV कैमरे अनिवार्य रूप से लगावाएंगे। जिन होटलों में कैमरे लगे हुए हैं परन्तु किसी कारण से खराब हैं तो उन्हें शीघ्र सही करवाया जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article