मेघनगर नगर परिषद ने हटाए शासकीय भूमि पर लगे पोस्टर, बैनर, पंपलेट, कटआउट | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर नगर परिषद ने हटाए शासकीय भूमि पर लगे पोस्टर, बैनर, पंपलेट, कटआउट | New India Times

मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय भोपाल के आदेश क्रमांक 02/03/2022/4161के तहत अनूप ठाकुर कार्यपालन यंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास इंदौर को जिला झाबुआ का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था।जिनके द्वारा प्रथम चरण में भ्रमण के दौरान मेघनगर मुख्य नगर पालिका अधिकारी विकास डावर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत निकाय क्षेत्र में शासकीय संपत्ति पर अवैध रूप से लगे हुए पोस्टर, बैनर, पेंपलेट्स को तत्काल हटाए जाने हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे।

मेघनगर नगर परिषद ने हटाए शासकीय भूमि पर लगे पोस्टर, बैनर, पंपलेट, कटआउट | New India Times

उक्त निर्देश के परिपालन में स्वच्छता शाखा के कर्मचारी एवं अधिकारियों के द्वारा नगर में अवैध रूप से लगे हुए पोस्टर बैनर, होर्डिंग, पंपलेट को हटाए जाने की कार्यवाही मेघनगर के झाबुआ चौराहा, आजाद चौक, बस स्टैंड साईं चौराहा व टैंपू चौराहा आदि स्थानों पर की गई. उक्त गतिविधि के दौरान एस. आई. रावत, एवं अन्य नगर परिषद कर्मचारी भी उपस्थित थे।

By nit