रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

हजरत शाह नजमुद्दीन कलन्दर अलेह के खादिम सैयद जहूर अली काजी बाबा नालछा का सालाना उर्स बड़ी शानो-शौकत के साथ नालछा स्थित दरगाह पर मनाया दिनाक 27 फरवरी सुबह दस बजे कुल की फातेहा के बाद शुद्ध शाकाहारी लंगर सब को खिलाया गया उसके बाद वरिष्ठ समाजसेवियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
काजी बाबा ट्रस्ट के अध्यक्ष सैयद शाहनवाज अली ने जानकारी देते हुए बताया की इस उर्स की विशेषता यह है कि उर्स का आगाज देश के लिए शहीद हुवे सेनिको की याद में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित कर किया जाता है
जिसमे उर्स में आने वाले जायरीनो सहित उर्स कमेटी एवं काजी बाबा ट्रस्ट से जुड़े सदस्यों द्वारा रक्तदान किया जाता है।
उर्स की खास बात यह है कि काजी बाबा की याद में उर्स में पांच जोड़े गरीब और यतीम बेटियों का विवाह भी किया जाता है जिसमे सभी बेटीयो को गहने कपड़ो के साथ ही एक से डेढ़ लाख रुपए तक गृहस्थी का सामान भी दिया जाता है।
काजी बाबा के आस्ताने पर निः संतान महिलाओं को निशुल्क मन्नत के लड्डू बांटे जाते है जिससे उनके यहाँ होने वाले बच्चो को बड़ी तादाद में तोला जाता है। वही काजी बाबा के पोते सैयद नजर अली बाबा साहब ने बताया समाजसेवी मुजफ्फर पहलवान इंदौर, समाजसेवी बंटी शर्मा इंदौर एवं प्रेस क्लब आफ वर्किंग जर्नलिस्ट प्रदेश उपाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार सैयद रिजवान अली बाकानेर धार खबरें आज तक लाइव न्यूज़ धार जिला ब्यूरो चीफ को पुष्पमाला पहनाकर साफा बांधकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
उर्स में प्रसिद्ध कव्वाल फारूक वफा मंदसौर अपना प्रोग्राम पेश किया। उक्त जानकारी ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी विक्की सैयद द्वारा दी गई।
