अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

जनपद झांसी में विधानसभा सामान्य निर्वाचन–2022 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु मतगणना कराए जाने के लिए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रविंद्र कुमार ने निर्देश दिए कि मतगणना की सभी तैयारियों को जल्द से जल्द अंतिम रूप दिया जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी ने 222- बबीना, 223- झांसी नगर, 224 -मऊरानीपुर एवं 225- गरौठा भोजला मण्डी को विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की मतगणना कार्य हेतु की जा रही तैयारियों को जल्द ही अंतिम रूप दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समस्त राजनीतिक दलों के प्रत्याशी व निर्दलीय प्रत्याशी अपने एजेंट बनाए जाने के लिए अपने रिटर्निंग ऑफिसर से संपर्क करते हुए एजेंटों के नाम देना सुनिश्चित करें ताकि उन्हें पास निर्गत किए जा सकें। उन्होंने कहा कि बिना पास के किसी को भी मतगणना स्थल पर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा एवं चारों विधानसभाओं में मतगणना हेतु 65 सीसीटीवी कैमरे 24×7 संचालित रहेगें और अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग भी करते रहेगें, ताकि किसी भी गड़बड़ी को तत्काल रोका जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार ने भोजला मंडी में मतगणना के दौरान प्रत्याशियों एवं उनके एजेंटों के लिए प्रवेश हेतु अलग से व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए ताकि मतगणना कार्मिकों को किसी भी तरह की असुविधा ना हो, उन्होंने कहा कि एजेंट को बिना पास की मतगणना स्थल पर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जनगणना के दौरान जो बैरिकेडिंग लगाई जाए उसे अतिरिक्त मजबूती प्रदान की जाए। उन्होंने मतगणना स्थल तक आने वाले वाहनों की व्यवस्था क की जानकारी ली और कहा कि वाहनों के आने-जाने में किसी भी तरह की कोई समस्या ना हो इसे अवश्य सुनिश्चित कर लिया जाए। जो पार्किंग बनाई जा रही है उसमें अधिकारियों के अतिरिक्त राजनीतिक दलों के प्रत्याशी एजेंट के लिए भी पृथक से पार्किंग बनाया जाना सुनिश्चित कर लें। उन्होंने स्ट्रांग रूम से मतगणना टेबल तक ईवीएम पहुंचाने के लिए मजबूत बेरीकेटिंग लगाएं ताकि कार्मिकों को भी कोई समस्या ना आने पावे। ईवीएम को मतगणना टेबल तक ले जाने के लिए बिंदुवार कार्मिक की ड्यूटी लगाई जाए और जो स्टाफ है उसका आईडी कार्ड चेक करने के उपरांत ही उन्हें स्ट्रांग रूम में प्रवेश की अनुमति दें।
