मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में चार मामले आए जिसमें परिवार परामर्श केंद्र एक मामले पर समझौता कराने में सफल हुआ अन्य 3 प्रकरणों पर आने वाले सप्ताह का समय दिया गया जिस प्रकरण में परामर्श दाताओं द्वारा समझौता कराया गया उस प्रकरण में पत्नी की शिकायत थी कि पति के काम पर चले जाने के बाद उसे सास ससुर के साथ पुराने मकान में रखा जाता है. पति को बुलाकर परामर्शदाता द्वारा समझाइश दी गई नया मकान बनाकर रखा गया लेकिन पत्नी द्वारा बताया गया कि शौचालय नहीं होने के कारण साथ ही मकान में दरवाजे नहीं होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है समझाइश के बाद दोनों में सहमति प्रदान की गई और वह राजी खुशी लौटे घर और श्रद्धा पूर्वक जीवन निर्वाह करना की सहमति बनी. इस बैठक में एसडीओपी एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में अधिवक्ता प्रदीप शर्मा, आहुति शर्मा, रश्मि राय द्वारा प्रकरण में समझौता कराया गया।
