नगर निगम द्वारा इक़बाल मैदान के बाहरी दीवारों पर पेंटिंग कर उसकी बदहाली को छुपाने की हो रही है एक नाकाम कोशिश | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

नगर निगम द्वारा इक़बाल मैदान के बाहरी दीवारों पर पेंटिंग कर उसकी बदहाली को छुपाने की हो रही है एक नाकाम कोशिश | New India Times

राजधानी भोपाल का ऐतिहासिक इक़बाल मैदान पूरी तरह से बदहाली का शिकार है। नगर निगम द्वारा बाहरी दीवारों पर पेंटिंग कर इक़बाल मैदान की बदहाली को छुपाने की एक नाकाम कोशिश की गई है। जमीअत उलमा मध्य प्रदेश के प्रेस सचिव हाजी मोहम्मद इमरान ने नगर निगम द्वारा इक़बाल मैदान के बाहर की दीवारों पर बनाई जा रही पेंटिंग की सराहना करते हुये कहा कि बाहरी पेंटिंग के ज़रिया इक़बाल मैदान की बदहाली को छुपाने की एक नाकाम कोशिश की गई है।
हाजी मोहम्मद इमरान का कहना है कि इक़बाल मैदान का शाहीन अपना वजूद खोता हुआ नज़र आ रहा है। दरवाज़े टूटे फूटे हैं। जगह से जगह पत्थर उखड़ रहें हैं लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।उन्हों ने कहा कि जमीअत उलमा की टीम ने नगर निगम कमिश्नर को पत्र लिखकर मांग की है कि इक़बाल मैदान को पुनः रूप से संरक्षित एंव सुरक्षित किया जाए। मैदान को पूर्व की तरहा सुंदर बनाया जाए। रंग रोगन के ज़रिया बाहर की रौनक बढ़ाने के बजाए बुनियादी तौर पर इक़बाल मैदान को सुंदर बनाया जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article