टारगेट पूरा करने के नाम पर हमीदिया हॉस्पिटल चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा हर एक गाड़ी को रोक कर की जा रही है चालानी कार्रवाई | New India Times

जमशेद आलम, भोपाल (मप्र), NIT:

टारगेट पूरा करने के नाम पर हमीदिया हॉस्पिटल चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा हर एक गाड़ी को रोक कर की जा रही है चालानी कार्रवाई | New India Times

हमीदिया हॉस्पिटल चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के द्वारा हर एक गाड़ी को रोक कर चालानी कार्रवाई की जा रही है चाहे कोई हॉस्पिटल ही क्यों न जा रहा हो उसे भी रोका जाता है और उसे सारी जानकारी मांगी जा रही है. यह सब कुछ उस दौरान बनाए गए वीडियो में दिख रहा हैं कि एक सिपाही चालानी कार्रवाई करने वालों की बुलेट के ऊपर बैठकर के रसीद काट रहा है और बाद में अपनी गाड़ी स्टार्ट करके जा रहा है. किसी डॉक्टर से अगर बात कराएं तो बात करने को तैयार नहीं है, किसी भी तरह की समस्या सुनने तो तैयार नहीं है, किसी से बात करने को खाली नहीं है और ना ही कोई समस्या सुनने को तैयार है बस ₹500 का चालान कटवाने को मजबूर किया जा रहा है. पूछने पर कहते हैं कि हमें टारगेट दिया जा रहा है, अधिकारियों का निर्देश है कि आपको इतना टारगेट पूरा करना ही पड़ेगा इसलिए आपकी किसी समस्या से हमें कोई मतलब नहीं, उन्हें सिर्फ ₹500 की रसीद काटने से मतलब है. संबंधित थाने में भी कोई इसकी इंटीमेशन नहीं दी जाती और ना ही इस पर कोई सलाह दी जाती है, सीधे कोर्ट की धमकी देकर के ₹500 से लेकर ₹ 1500 तक चालानी कार्रवाई की जा रही है. लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन को इस पर संज्ञान लेना चाहिए क्योंकि हॉस्पिटल के आसपास में ऐसे ट्रेफिक प्वाइंट बना कर आम जनता को परेशान किया जा रहा है जबकि सबसे व्यस्ततम चौराहों पर कोई पॉइंट नहीं है, यह बड़ा सवाल है जैसे प्रभात चौराहा, वहां पर कोई चालानी कार्रवाई नजर नहीं आती.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article