क्राईम ब्रांच व थाना ग्वालियर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक तस्कर को लगभग 12 लाख 50 हजार रूपये की स्मैक के साथ किया गिरफ्तार | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

क्राईम ब्रांच व थाना ग्वालियर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक तस्कर को लगभग 12 लाख 50 हजार रूपये की स्मैक के साथ किया गिरफ्तार | New India Times

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी (भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में अवैध मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध लगातार पूर्व से ही प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 24.02.2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला एक तस्कर थाना ग्वालियर क्षेत्रान्तर्गत कालू बाबा की बगिया के पास अवैध मादक पदार्थ बैचने के लिये ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया एवं अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य/यातायात) श्री सतेन्द्र सिंह तोमर को क्राईम ब्रांच तथा थाना ग्वालियर की संयुक्त टीम बनाकर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले बदमाश को पकड़ने हेतु मुखबिर के बताये स्थान पर भेजने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में डीएसपी, अपराध श्री रत्नेश तोमर, श्री विजय भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 24.02.2022 को थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी0 दामोदर गुप्ता तथा थाना प्रभारी ग्वालियर निरी. आलोक सिंह परिहार के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच व थाना ग्वालियर की टीम को भेजा गया। पुलिस टीम को थाना ग्वालियर क्षेत्रान्तर्गत कालू बाबा की बगिया के पास मुखबिर के बताये हुलिया अनुसार एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखा, जिसनेेे पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम द्वारा उसे धरदबोचा। पकडे़ गये संदिग्ध व्यक्ति की तलाषी लेने पर उसके पेंट की जेब से एक सफेद रंग की पालीथिन से 124 ग्राम स्मैक रखी हुई थी, जिसे विधिवत जप्त किया गया, कुल जप्त स्मैक 124 ग्राम अनुमानित कीमती 12 लाख 50 हजार रूपये है। पकड़े गये स्मैक तस्कर से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि वह इटावा उ0प्र0 से स्मैक लाकर उसकी पुड़िया बनाकर बैचता था। पकड़े गये आरोपी के खिलाफ थाना ग्वालियर में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर उससे स्मैक के संबंध मे सख्ती से पूछताछ की जा रही है।

जप्त मशरूका:- 124 ग्राम स्मैक कीमती लगभग 12 लाख 50 हजार रूपये।

सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी. दामोदर गुप्ता, थाना प्रभारी ग्वालियर निरी. आलोक सिंह परिहार थाना क्राईम ब्रांच की टीम- उनि नरेन्द्र सिसौदिया, प्र.आर. भगवती सोलंकी, आर. प्रमोद शर्मा, रूपेश शर्मा, देवेश शर्मा, नरवीर राना थाना ग्वालियर की टीम- उप निरी. बलवीर सिंह माबई, प्र.आर. कमल परिहार, आर. महेन्द्र धाकड़, धर्मेन्द्र, लोकेन्द्र, हितेन्द्र शर्मा, वाहन चालक प्र.आर. रामवीर तोमर की सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article