त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सिलारी में करीब 10 लाख की सीसी सड़क का निर्माण पंचायत द्वारा कराया जा रहा है जिसमें सचिव सरपंच के द्वारा गुणवत्ताहीन सामग्री का उपयोग किया जा रहा है. सड़क का निर्माण बाबूलाल सेन के यहां से लेकर करीब शासकीय प्राथमिक शाला तक किया जा रहा है जिसमें हॉट कोड नहीं डाला जा रहा तथा रोड की मोटाई 3 से 4 इंच रखी जा रही ना ही सड़क निर्माण में पॉलिथीन का उपयोग किया जा रहा नाही थर्माकोल का उपयोग किया जा रहा नाही बाइब्रेटर चलाया जा रहा सड़क निर्माण में तराई भी नहीं की जा रही जिसके कारण रोड बनने के दूसरे दिन से ही जर्जर स्थिति में आने लगा है. ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच सचिव मनमानी तरीके से सड़क का निर्माण कर रहे हैं जिसमें ढेरों लापरवाही अनियमितताएं हैं. वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करने के बाद जिसको लेकर जनपद पंचायत देवरी के इंजीनियर एवं सभी इंजीनियर मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे थे मगर उसके बाद भी अधिकारियों के निरीक्षण ब उनको नजरअंदाज कर निर्माण कार्य में फिर से लापरवाही बरती जा रही है. ग्राम पंचायत के सचिव का कहना है कि मेरे हिसाब से निर्माण कार्य ठीक चल रहा है और अधिकारियों की देखरेख में ही निर्माण कार्य किया जा रहा है वहीं सरपंच का कहना है कि निर्माण कार्य ठीक हो रहा है अधिकारी निरीक्षण करके जा चुके हैं अब जैसा निर्माण कार्य चल रहा है ठीक चल रहा है. वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि जनपद के अधिकारियों के निरीक्षण के बाद भी गुणवत्ता हीन निर्माण कार्य किया जा रहा है इससे स्पष्ट हो रहा है कि सब की मिलीभगत से यह निर्माण कार्य गुणवत्ता हीन किया जा रहा है तभी तो सरपंच सचिव को किसी का डर नहीं हैl.
यदि सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है तो पुन: जांच कराई जाएगी यदि लापरवाही पाई गई तो संबंधित सिलारी पंचायत के सचिव सरपंच पर सख्त कार्रवाई की जाएगी: देवेंद्र कुमार जैन, सीईओ जनपद पंचायत देवरी.
