वी.के त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

अव्यवस्थाओं के विरोध के चलते एक युवक लंगोट पहनकर वोट करने के लिए पहुंचा। युवक ने कहा कि सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है पर मोबाइल ले जाने की मनाही है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के दौरान जनपद खीरी सहित नौ जिलों में मतदान किया जा रहा था इसी दौरान शहर के एक बूथ पर युवक लंगोट पहनकर वोट करने के लिए पहुंचा। युवक का कहना है कि अव्यवस्थाओं के विरोध के चलते उसने यह तरीका अपनाया है।शहर के गुरुनानक डिग्री कॉलेज बूथ पर गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के अनुराग मौर्य ने लंगोट पहनकर मतदान किया।अनुराग का कहना है कि अव्यवस्थाओं के विरोध में ऐसा करना पड़ा।युवक ने आगे बताया कि पहले उसे वोट डालने से मना कर दिया गया क्योंकि उसने मास्क नहीं लगाया था जबकि पीठासीन अधिकारी सहित कई कर्मचारी बिना मास्क बूथ पर मौजूद थे। सेल्फी प्वाइंट है पर मोबाइल ले जाने की है मनाही है यह भी सवाल उठाया गया कि मतदाताओं के उत्साहवर्धन के लिए सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है लेकिन मोबाइल ले जाने से मना किया गया है ऐसे में सेल्फी प्वाइंट का क्या औचित्य है। युवक ने कहा कि इनके प्रतीकात्मक विरोध के चलते लंगोट पहनकर वोट डाला है।
मास्क पहनना अनिवार्य, लंगोट पहनकर वोट न करने पर कोई रोक नहीं
युवक ने कहा कि बूथ पर सुरक्षा कर्मियों ने इस तरह वोट डालने के बारे में उससे पूछा इस पर उसने जबाब दिया कि मास्क लगाना अनिवार्य है लेकिन लंगोट पहनकर वोट करने पर कोई रोक नहीं है।
