गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दतिया पहुंचे। झांसी से हैलीकॉप्टर द्वारा वह दतिया आए। हवाई पट्टी पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा और गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा ने उनकी अगवानी की। इस दौरान प्रभारी मंत्री सुरेश धाकड़ ने भी मौजूद रहे। इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह पीताम्बरा पीठ पहुंचे और यहाँ माई के दरबार मे पूजा अर्चना कर दर्शन किए।
