भारत के खानकाही निज़ाम की प्रख्यात अध्यात्मिक हस्ती हजरत सैय्यद मोहम्मद फारूक मियां चिश्ती मिस्बाही देवा शरीफ़ (यूपी) के शुभ हाथों से रखा जाएगा बुरहानपुर के एक मदरसे का संगे बुनियाद | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भारत के खानकाही निज़ाम की प्रख्यात अध्यात्मिक हस्ती हजरत सैय्यद मोहम्मद फारूक मियां चिश्ती मिस्बाही देवा शरीफ़ (यूपी) के शुभ हाथों से रखा जाएगा बुरहानपुर के एक मदरसे का संगे बुनियाद | New India Times

मदरसा हलीमा सादिया अहले सुन्नत सुलतान उल उलूम, नीलकमल फेब्रिक्स के पीछे, दाऊद पुरा बुरहानपुर के अध्यक्ष हाजी शोएब अहमद चिश्ती, सचिव हाफ़िज़ अमीन चिश्ती एवं कोषाध्यक्ष मोहम्मद फारूक अंसारी चिश्ती ने संयुक्त रूप से बताया कि मदरसा हलीमा सादिया एहलेसुन्नत सुलतान उल उलूम बुरहानपुर के भवन की आधारशिला (संगे बुनियाद) उपरोक्त मदरसे के संरक्षक एवं भारत के खानकाही निज़ाम की प्रख्यात अध्यात्मिक हस्ती हज़रत सैय्यद मोहम्मद फारूक मियां चिश्ती मिस्बाही (देवा शरीफ यूपी) के दस्ते मुबारक से इंशाल्लाह 10 फरवरी 2022 गुरुवार को शाम 5:00 बजे संपन्न होगा। इस अवसर पर उलमा वा अईमा ए अहले सुन्नत व समस्त सुन्नी संगठनों, मदरसों के पदाधिकारी गण उपस्थित रहेंगे। मदरसे के संचालकों ने सर्व धर्म प्रेमी जनता से संगे बुनियाद के इस कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि मदरसा हलीमा सादिया अहले सुन्नत सुलतान उल उलूम बुरहानपुर को यूपी की अध्यात्मिक हस्ती हजरत सैयद मोहम्मद फारुक मियां चिश्ती मिस्बाही यूपी ने अपने नियंत्रण एवं संरक्षण में लेकर इसके संचालन एवं रखरखाव हेतु एक स्थानीय कमेटी का गठन किया है। यूपी की अध्यात्मिक हस्ती हजरत सैयद मोहम्मद फारुख मियां चिश्ती मिस्बाही के धूलिया महाराष्ट्र आगमन पर बुरहानपुर के जिम्मेदारों ने धूलिया जाकर हजरत को संगे बुनियाद रखने का आमंत्रण दिया था जिसे उन्होंने स्वीकार कर अपनी सहमति प्रदान की थी जिस के क्रम में संगे बुनियाद का कार्यक्रम 10 फरवरी 2022 को आयोजित किया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.