कमल पुष्प अभियान के तहत वरिष्ठ नेताओं को कमल पुष्प की उपाधि देकर किया गया सम्मान | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

कमल पुष्प अभियान के तहत वरिष्ठ नेताओं को कमल पुष्प की उपाधि देकर किया गया सम्मान | New India Times

भारतीय जनता पार्टी कमल पुष्प अभियान के अंतर्गत एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव के मार्गदर्शन में ज़िले के विभिन्न भाजपा मंडलो में जनसंघ के समय से कार्य करते आ रहे वरिष्ठ नेता व मीसाबंदी कार्यकर्ताओं का उनके घर जा कर कमल पुष्प की उपाधि के साथ शाल श्रीफल पुष्पमाला पहनाकर कमल पुष्प अभियान जिला प्रभारी लोकतंत्र सेनानी अनन्त कुमार अग्रवाल ( मीसाबंदी ) एवं सहयोगी भाजपा नेता कन्हैयालाल यादव ने उनके योगदान के लिए पार्टी संगठन को यहाँ तक पहूँचाने पर उनका सम्मान किया।

कमल पुष्प अभियान के तहत इनका हुआ सम्मान

कमल पुष्प अभियान के तहत वरिष्ठ नेताओं को कमल पुष्प की उपाधि देकर किया गया सम्मान | New India Times

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया की कमल पुष्प अभियान के तहत प्रथम चरण में जिले की सरदारपुर, गंधवानी, मनवार विधानसभा क्षेत्र के धर्म चंद जैन, शांतिलाल जैन, भेरूलाल कसेरा, रमणलाल संघवी, सुरेश भंडारी (राजगढ़), राधाकिशन माहेश्वरी मांगीलाल चौधरी, गिरधारी केवट, रमेश पण्डाल, ओम प्रकाश गुप्ता, जगदीश चंद राठौड़, मुन्नालाल दीक्षित, मोहन डावर शांतिलाल चौड़लिया, कृष्ण बल्लभ गुप्ता, बाबूलाल यादव, बगदीराम कुशवाह, कालूराम कुशवाह, राम सिंह पटेल तोलाराम, निंबा आर्य, रमेशचंद खटोड़, रमेश चंद मेहरवाल, बाबूलाल मालवीया, रमेश सोनी, दामोदर खंडेलवाल, छगन सिसोदिया, बालकृष्ण पांडेय सहित अनेक वरिष्ठ नेता का हुआ सम्मान।
इस अवसर पर ज़िला उपाध्यक्ष नवीन बानिया, पिछडवर्ग मोर्चा ज़िलाध्यक्ष निलेश राठौड़, पूर्व ज़िला कोषाध्यक्ष राजेंद्र गर्ग, राज यादव, धर्मेंद्र मंडलोई, मंडल अध्यक्ष मदन चौयल, मण्डल उपाध्यक्ष छोटू यादव, मण्डल अध्यक्ष गिरधारी चौधरी, मनावर से मण्डल अध्यक्ष सचिन पाण्डेय, वरिष्ठ नेता हेमंत खटोड, नारायण सोनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.