भारतीय स्टेट बैंक द्वारा पुलिस थाना थांदला में किया गया पौधारोपण | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा पुलिस थाना थांदला में किया गया पौधारोपण | New India Times

झाबुआ जिले के थांदला में पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देते हुए भारतीय स्टेट बैंक की थांदला स्थित दोनों शाखाओं द्वारा पुलिस थाना थांदला में एसडीओपी कार्यालय के सामने अशोका, सायकस, पाम के साथ मेहंदी आदि के पौधों का रोपण किया गया।

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा पुलिस थाना थांदला में किया गया पौधारोपण | New India Times

इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा के शाखा प्रबंधक रामजी राय एवं भारतीय स्टेट बैंक एमजी रोड शाखा प्रबंधक दिलीप धाकड़, पुलिस एसडीओपी एम एस गवली, थाना प्रभारी कौशल्या चौहान, दीवान अमित बघेल, महेंद्र सिंह नायक पत्रकार पवन नाहर, शहादत खान, समाजसेवी राजू धानक व बैंक शाखा के प्रमोद यादव, पीयूष शर्मा, अब्दुल समद खान, रोहिताश, राहुल आदि बैंककर्मी व पुलिस जवानों ने मिलकर पौधे रौपे। उल्लेखनीय है कि जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा थांदला पुलिस थाना आईएसओ थाना घोषित होने के बाद स्थानीय पुलिस स्टॉफ पुलिस थाना व एसडीओपी कार्यालय को आधुनिक बनाने में कोई कसर नही छोड़ रहे हैं। इसी के चलते उनके प्रयासों से थांदला एसबीआई ने पौधारोपण कर सहयोग प्रदान किया।

By nit