आंगनवाड़ी केन्द्र गोद लेने के लिए कई लोगों ने की सहभागिता | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

आंगनवाड़ी केन्द्र गोद लेने के लिए कई लोगों ने की सहभागिता | New India Times

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के निर्देशानुसार पूरे मध्यप्रदेश में Adopt an आंगनवाड़ी कार्यक्रम के तहत आंगनवाड़ियों को गोद लेने के कार्यक्रम में सहभागिता देते हुए ग्राम पंचायत कानवन आंगनवाड़ी भवन पर कई सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए जिसमें पर्यवेक्षक जसोदा देवड़ा की उपस्थिति में आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 1 खन्डीगारा पर सुरेश बैरागी द्वारा घड़ी भेट की गई व धार नारी शक्ति विकास महिला मंडल संगठन के अध्यक्ष बालाराम चौहान द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 1 और 5 कानवन पर दिवाल घड़ी व बच्चों को गर्मी से राहत के लिए छत पंखा भेंट किया गया. सामाजिक कार्यकर्ता जसवंत परिहार द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 7 पर बच्चों के लिए जूते चप्पल स्टेण्ड भेंट किया गया, सामाजिक कार्यकर्ता शांतिलाल चौहान द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 6 कानवन पर छत पंखा भेंट कीया गया सामाजिक कार्यकर्ता कपिल शर्मा द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र वरनासा के बच्चों को कपड़े भेंट किए गए, कानवन आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 3 पर मनोरमा गौतम द्वारा बच्चों को कपड़े भेंट किए गये. गोद लिए गए आंगनवाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता उर्मिला सोलंकी, योगिता सोलंकी, विष्णु गहलोत, कु.ज्योति वर्मा, प्रतिभा सावंत ,मधुबाला शर्मा एवं कई कार्यकर्ता सहायिका शामिल हुए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.