जमशेद आलम, भोपाल (मप्र), NIT:

फिल्म एक्टर श्वेता तिवारी के खिलाफ राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में एफआईआर दर्ज हुआ है. फिल्म अभिनेत्री श्वेता तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश मध्य प्रदेश सरकार के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के हस्तक्षेप के बाद से आया था. पिछले दिनों एक कार्यक्रम में श्वेता तिवारी ने कहा कि भगवान मेरी ब्रा के बराबर है जिसको लेकर के भोपाल की संस्कृति बचाओ मंच ने इस मामले में काफी हल्ला किया था जिस को संज्ञान में लेते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमिश्नर मकरंद देउसकर से मामले की रिपोर्ट पेश करने को कहा उसके बाद श्वेता तिवारी पर मामला दर्ज कर दिया गया.
