दुर्लभ इजिप्शियन वल्चर प्रजाति के आधा दर्जन से अधिक गिद्ध जब्त, यूपी से महाराष्ट्र बेचने ले जा रहा था आरोपी | New India Times

जमशेद आलम, खंडवा/भोपाल (मप्र), NIT:

दुर्लभ इजिप्शियन वल्चर प्रजाति के आधा दर्जन से अधिक गिद्ध जब्त, यूपी से महाराष्ट्र बेचने ले जा रहा था आरोपी | New India Times

पुलिस के प्राप्त जानकारी हुई कि विभिन्न राज्यों के बीच रेलमार्ग के जरिए दुर्लभ प्रजाति के वन्यप्राणियों की तस्करी की जा रही है। देर रात कानपुर से मनमाड़ (महाराष्ट्र) जा रहे फरीद अहमद पिता बशीर अहमद निवासी उन्नाव (उत्तर प्रदेश) के सामान की वन अमले ने जाँच की। फरीद अहमद अपने साथ जो बॉक्स लेकर जा रहा था उसे खोलकर देखा तो सभी हतप्रभ रह गए। आधा दर्जन से अधिक दुर्लभ प्रजाति के गिद्ध बक्से में भरे हुए थे।
आरोपी फरीद अहमद को खण्डवा के वन अमले ने हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ जारी है। खण्डवा एसडीओ नितिन राजोरिया ने बताया कि, आरोपी को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत कर रिमांड माँग रहे हैं। पूछताछ में बड़े तस्कर गिरोह का खुलासा हो सकते है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.